गाजीपुर। शहर में कम्युनिटी हाॅल का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर पालिका की ओर से इसका खाका तैयार किया जा रहा है। कम्युनिटी हाॅल का निर्माण होने से विभिन्न संगठनों को मीटिंग में सहूलियत मिलेगी।
शहर में लंबे समय से एक ऐसे जगह की कमी महसूस हो रही थी, जहां मीटिंग व कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें। अब तक विभिन्न संगठन व संस्थान इसके लिए होटल सहारा लेते हैं, जिसमें उनकी जेब ढीली होती है। लोगों की इन्हीं परेशानियों को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन की ओर से पहल की गई है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से कम्युनिटी हाॅल के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव तैयार होने के बाद इसको मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाॅल कम्युनिटी हाॅल के निर्माण का खाका तैयार करने में नगर पालिका परिषद जुटा है।