फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तार टूटने से 10 घंटे गुल रही 50 घरों की बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। मरदह-महाहर रोड स्थित पोस्ट आफिस के बगल में विद्युत खंंभे के पास बुधवार की सुबह 8 बजे 440 वोल्ट का तार टूटकर गिर गया। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने तार जोड़ने के बजाए टांसफार्मर से फ्यूज काट कर छोड़ दिया। इसके चलते गांव के वार्ड नंबर-9 एवं 10 की आपूर्ति गुल हो गई। 10 घंटे बाद शाम 6 बजे मरम्मत तो कर ली गई थी, लेकिन आपूर्ति शुरु नहीं हो सकी थी, इसके चलते लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

सुबह से बिजली गुल रहने के कारण 50 घरों की करीब 500 की आबादी को समस्या से दो-चार होना पड़ा। लोगों को जहां पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ा वहीं शाम होते ही घरों में अंधेरा छा गया। यही नहीं बिजली से चलने वाले उपकरण शोपीस पड़े रहे। एसडीओ चंद्रमोहन ने बताया कि तार टूटने की जानकारी देर से मिलने के बाद तुरंत मरम्मत कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें