फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ममेरी बहन की शादी में शामिल होने आए बालक की पिकअप से दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के रजागंज चौकी क्षेत्र के गंगा नदी स्थित काली मंदिर के पास बुधवार की देर शाम पिकअप पलटने से ममेरी बहन की शादी में शामिल होने आए बालक की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सादात थाना क्षेत्र के डहरमौवा गांव निवासी आयुष गुप्ता (12) जंगीपुर थाना क्षेत्र स्थित स्थानीय गांव में ननिहाल में पड़े मामा की लड़की की शादी में शामिल होने आया था। शादी रजागंज चौकी के गंगा नदी स्थित काली मंदिर पर थी। देर रात शादी संपन्न होने के बाद सभी सामान पिकअप पर लादकर घर जा रहे थे। आयुष पिकअप में लदे सामान के साथ बैठा था। पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बालक पिकअप में दब गया। जब- तक आस-पास के लोग और परिजन पिकअप को उठाते, बालक की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों एवं परिजनों की मदद से पिकअप को उठाकर बालक के शव को बाहर निकाला। इधर परिजन बालक का शव देखकर दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि पिकअप के पलटने से बालक की दबकर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें