जमानिया। तहसील में तैनात एक लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इसे संज्ञान में लेते एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
वायरल वीडियो के में किसी काम को करने के लिए तहसील में तैनात एक लेखपाल महिला से किसी काम को करने के लिए पैसा लेते देखा जा रहा है। जिसमें एक महिला उसे पैसा देने के लिए कह रही है। लेखपाल ने भी पैसा लेकर जब में रख लिया और चलता बना। किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसे संज्ञान में आने पर एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ने गंभीरता से लिया और लेखपाल को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो संज्ञान में है। जिसे देखते हुए तत्काल प्रभाव से संबंधित लेखपाल रमेश सोनकर के विरूद्ध कार्रवाई की गई है।