फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कंधे पर कांवड़ लेकर नंगे पांव 35 किलोमीटर का सफर, भक्तों की जुबां पर हर-हर महादेव

विज्ञापन
महाहर धाम के लिए जाता कांवड़ियों का जत्था। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। सावन के दूसरे सोमवार पर रविवार को जिले में आस्था का अलग ही रंग देखने को मिला। जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर महाहर धाम के लिए शिवभक्त नंगे पैर कांवड़ लेकर रवाना हुए। पुरुषों के साथ महिलाएं, युवतियां और बच्चे भी कांवड़ यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन

महादेव के जलाभिषेक के लिए गंगा घाटों पर कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी तो महाहर धाम जाने वाले रास्तों पर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। पहले रविवार की अपेक्षा इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। शहर के ददरीघाट और चीतनाथ घाट पर गंगाजल भरने के लिए सुबह से ही कांवड़ियों का तांता लगा रहा।
पहली बार परिवार संग कांवड़ : मिट्ठनपारा निवासी अभिषेक यादव पत्नी शोभावती और दो बेटों रतन व अथर्व के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले। 13 वर्षीय रतन और 10 वर्षीय अथर्व भी पिता के साथ यात्रा में शामिल रहे। अभिषेक ने बताया कि पहली बार पूरा परिवार एक साथ कांवड़ यात्रा पर निकला है।

महाहर धाम के लिए जाता कांवड़ियों का जत्था। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें