फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया ग्रामीण आवास योजना में पांच अपात्र मिले

Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। परियोजना निदेशक आरएन सिंह के नेतृत्व में तीन अधिकारियों की टीम ने रविवार को बिरनो ब्लाक के तीन गांवों में लोहिया ग्रामीण आवास योजना का सत्यापन कि या। इस दौरान दो गांवों में पांच अपात्र लोगाें का नाम लोहिया आवास की सूची में दर्ज मिला। जिसे तत्काल सूची से बाहर कर दिया गया है। इसको गंभीरता से लेते हुए पीडी ने दोषी ग्राम विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी की है। इस कार्रवाई से बिरनो ब्लाक के सचिवों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरे जिले में जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम बनाकर लोहिया ग्रामीण आवास योजना का सत्यापन किया जा रहा है। बिरनो ब्लाक के सभी गांवों के सत्यापन का जिम्मा डीएम ने परियोजना निदेशक आरएन सिंह, बिरनो बीडीओ और राजस्व निरीक्षक मुहम्मद खालिद को सौंपा था। इसी क्रम में रविवार को परियोजना निदेशक ने दोनों अधिकारियों के साथ अराजी ओडासन गांव गए। यहां पर खुली बैठक बुलाई गई। लोहिया आवासों की सूची में दर्ज नामों को पढ़कर सुनाया गया। यहां पर सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद पीडी की टीम बाबूरायपुर गांव पहुंची। यहां पर भी एक-एक नाम पढ़कर ग्रामीणों को सुनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने चार लाभार्थियों को अपात्र बताया। मौके पर ही इसकी जांच की गई तो आरोप सच निकला। इसके साथ ही कोर गांव में एक अपात्र मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सचिवों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी की। इसकी जानकारी देते हुए परियोजना निदेशक आरएन सिंह ने बताया कि तीन गांवों में लोहिया ग्रामीण आवास योजना की सूची का सत्यापन किया गया। इस दौरान पांच अपात्र मिले। जिनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इस दौरान बीडीओ, राजस्व निरीक्षक संबंधित गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें