फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिडिल स्कूलों में अनुदेशक रखने का रास्ता साफ

Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 193 मिडिल स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन विद्यालयों में छात्र संख्या के आधार पर अनुदेशकों की भर्ती के लिए 25 फरवरी से आनलाइन आवेदन शुरू किए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों की ओर से विज्ञापन जारी किए जाएंगे। एक विद्यालय में तीन-तीन अनुदेशकों को रखने का फैसला किया गया है। भर्ती के लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित होगी। इसमें दो अन्य अधिकारियों भी रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समिति के सचिव नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में लगभग 800 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में 1600 शिक्षकोें को तैनात किया गया है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी के चलते शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। कमोबेश सभी विद्यालयों मेें शिक्षकों की भारी कमी बनी थी। शिक्षकों की भर्ती को लेकर शासन स्तर पर लंबे समय से मंथन चल रहा था। बीते वर्ष शासन ने ग्राम शिक्षा समिति के माध्यम से अनुदेशकों की भर्ती का फैसला किया था। लेकिन बाद में इस पर रोक लगा दी गई। इधर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम कानून लागू भी हो चुका है। इसमें छात्र संख्या के आधार पर ही शिक्षकों को रखने के आदेश हैं। लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के पास इतने शिक्षक नहीं हैं जिन्हें परिषदीय विद्यालयों में तैनात किया जा सके।
फिर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने सभी बीएसए को पत्र भेजकर कहा कि आनलाइन आवेदन लिए जाएंगे, जिनकी मेरिट प्रदेश स्तर पर बनेगी। इसमें कला के 193, शारीरिक शिक्षा के 193 और कार्यानुभव क्षमता के भी 193 अनुदेशक रखे जाएंगे। जिले में कुल 579 अनुदेशक तैनात होंगे। इन अनुदेशकों को प्रत्येक माह उपस्थिति के आधार पर सात हजार रुपये मानदेय मिलेगा। इन शिक्षकों को अंशकालिक अनुदेशक कहकर संबोधित किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला समन्यवक प्रशिक्षण अनुपम गुप्ता ने बताया कि मीडिल स्कूलों में अंशकालिक अनुदेशकों की भर्ती के लिए 25 फरवरी से आनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अप्रैल में अनुदेशकों की भर्ती का परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें