फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा शासन में हुए दो सौ सांप्रदायिक दंगेः त्रिभुवन

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बसपा सदर विधानसभा का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को जिला कार्यालय पर संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर त्रिभुवन दत्त ने 2014 के लोकसभा चुनाव में जुटने की कार्यकर्ताओं से अपील की। साथ ही सपा सरकार के कार्यकाल में सांप्रदायिक दंगे और कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार को कोसा।
विज्ञापन

जोनल कोआर्डिनेटर ने कहा कि सपा सरकार में अब तक दो सौ से अधिक सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की इज्जत रामभरोसे है। कहा कि बसपा शासनकाल की कुल 26 जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी परिवारवाद से ग्रसित है। बसपा कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। पीड़ितों के मुकदमें थानों में दर्ज नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता 2014 के चुनाव को प्रतिष्ठा का चुनाव बनाएं। इस दौरान बसपा नेता दयाराम भास्कर, एमएलसी वीरेंद्र चौहान, रामचंद्र गौतम, विजय कुमार, अमेरिका प्रधान, शोभनाथ यादव, शंकर राम भारती, मनोज विद्रोही, श्यामदेव भारती, ओमप्रकाश प्रधान, सदानंद तिवारी, रामनगीना सिंह, नंदलाल बिंद, रमेश राम गुड्डू, गिरधारी राम, सुरेंद्र राम, माला भारती, कन्हैया राम, घनश्याम राम, सुभाष चौहान, जुलेखा बेगम, संदीप राम, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। अध्यक्षता गुलाब राम एवं जिला महासचिव हरिनाथ राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें