भदौरा। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव पाया गया। सुबह शव को देखकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गहमर पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार की सुबह नहर की पुलिया के पास टहल रहे कुछ लोगों की नजर नीचे पड़े शव को गई। इसकी जानकारी होने पर वहां आस पास के लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच इस शव की जानकारी पुलिस को दी गई। बाद में मौके पर पहुंचे गहमर के थानाध्यक्ष ने शाव को बाहर निकलवाया। शव काफी पुराना लग रहा था तथा पूरी तरह सड़ चुका था। शव की तलाशी ली गई तो उसके पेटीकोट की जेब से 1350 रुपए मिले। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।