फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के बीरपुर बलुआ मोड़ पर गुरुवार की सुबह अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए तीनों घायलों को अस्पताल में भरती कराया।
विज्ञापन

भांवरकोल थाना क्षेत्र के ही तरांव गांव का 42 वर्षीय अर्जुन कुशवाहा ट्रैक्टर चला कर अपनी आजीविका चला रहा था। गुरुवार की सुबह वह आलू की बुआई करने के लिए बदौली गांव के ही नरेश राम, विजेंद्र राम तथा छोटे लाल राम के साथ जा रहा था। बीरपुर बलुआ मोड़ पर पहुंचते ही चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। इसमें चालक खुद ट्रैक्टर के नीचे दब गया जबकि उसके नीचे दबने से ट्रैक्टर पर सवार उक्त तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया तथा तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भरती कराया। थानाध्यक्ष भांवरकोल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतक चालक के घर पर जैसे ही मौत की सूचना पहुंची, कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें