गाजीपुर। पूर्व सांसद राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोज सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों एवं भ्रष्टाचार में आकंठ संलिप्तता की वजह से महंगाई बेलगाम होती जा रही है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में कमीशनखोरी के चलते आम जनता बेहाल हैं। रोटी-दाल के लिए आम आदमी तरस रहा है।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से एफडीआई पर रोक, केंद्र सरकार के घोटालों एवं महंगाई के विरोध में बुधवार को सरजू पांडेय पार्क में आयोजित धरना-प्रदर्शन में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आजाद भारत के इतिहास में भ्रष्टाचार का कीर्तिमान स्थापित किया है। कैग की निष्पक्ष जांच की प्रशंसा करने के बजाय केंद्र सरकार कैग पर मर्यादाओं की विपरीत टिप्पणी कर रही है। सपा एवं बसपा दोनों केंद्र सरकार समर्थन दे रही है। दोनों एफडीआई के मामले में केंद्र सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आम जनता को अवगत कराए। अंत में राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम सदर के माध्यम से दिया गया। इस अवसर पर प्रभुनाथ चौहान, उदयप्रताप सिंह, रामतेज पांडेय, बृजेंद्र राय, वीके त्रिवेदी, रमाशंकर उपाध्याय, विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशाहा, विजयशंकर राय, जितेंद्र पांडेय, रमेश सिंह पप्पू, सरोज कुशवाहा, अमरेश गुप्त, जगदीश सिंह, शीला सोनकर, डा. ब्रह्मदेव खरवार, योगेश सिंह, सुनील सिंह, सत्येंद्र राय, बृजनंदन सिंह, बासुदेव पांडेय, विनोद राय, अवधेश राजभर, कृष्णानंद राय, देवव्रत चौबे, शिवशंकर यादव, दिनेश अकेला, दीना ठाकुर, राजेश भारद्वाज, अनिल पांडेय, सिद्धार्थ राय, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अमरनाथ दुबे, गिरजाशंकर पांडेय, कमलेश सिंह, नंदलाल कश्यप, बद्री शर्मा, रामशब्द सिंह, मनोज सिंह, अनुज मिश्र, शिवपूजन चौहान, गिरधारी सिंह, राजेंद्र गिरी, जवाहर कांस्यकार उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय तथा संचालन श्यामराज तिवारी ने किया।