फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंता का रोका वेतन

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले की सभी तहसीलों में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम ने सैदपुर में आयोजित मुख्य तहसील दिवस में अनुपस्थित रहने पर बिजली वितरण खंड तीन के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी रविशंकर गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्य तहसील दिवस सैदपुर में आयोजित किया गया। यहां पर 206 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 25 आवेदनों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस पर आने वाले शिकायती पत्रों को गंभीरता से लिया जाए। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एक-एक विभाग के लंबित मामलों की प्रगति जानी। एडीएम ने बताया कि विद्युत वितरण खंड तीन के अधिशासी अभियंता तहसील दिवस में मौजूद नहीं थे। इस पर उनका वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही तहसील दिवस में नहीं आने का कारण भी पूछा है। उन्होंने सिंचाई विभाग को कार्य में तेजी लाने को कहा। इस दौरान एसडीएम सैदपुर एसडी सिंह, परियोजना निदेशक आरएन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी सिंह, पीडब्ल्यूडी के अभियंता बीएन यादव, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार बाजपेयी सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। सदर तहसील दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित किशोर की अध्यक्षता में राइफल क्लब में हुआ। जिसमें 56 आवेदन पत्रों में 16 का निस्तारण किया गया। तहसीलदार सदर उमेश चंद निगम ने लंबित आवेदन पत्रों की जानकारी दी। मुहम्मदाबाद में तहसील का तहसील दिवस नंदलाल यति की अध्यक्षता में हुआ। यहां पर 75 आवेदन पत्रों में 16 का निस्तारण किया गया। जमानियां में उपजिलाधिकारी कैलाश सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। यहां पर 36 में 7 मामलों का निस्तारण किया गया। तहसीलदार अरूण कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी एवं तहसील क्षेत्र के समस्त कर्मी मौजूद रहे। जखनियां में मुख्य राजस्व अधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जहां 63 आवेदन पत्रों में 5 का निस्तारण हुआ। इस दौरा अमित सिंह, तहसीलदार अशोक सिंह के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें