गाजीपुर। जिले में एक तरफ जहां अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। वहीं शहर में जिम्मफरोशी का धंधा भी तेजी से पांव फैला रहा है। धंधे में लीडर के रूप में जुड़ी महिलाएं भोली-भाली युवतियों को पैसे का लालच देकर इस धंधे से तेजी से जोड़ रही हैं। युवतियों को इस धंधे से जुड़ने का पछतावा उस समय होता है, जब वे पुलिस के हत्थे चढ़कर शर्मसार होती हैं।
वर्तमान समय में शहर में देह व्यापार का धंधा पूरी रफ्तार से चल रहा है। धंधे से जुड़ी महिलाओं के संपर्क में जिस्म के सौदागर हर समय रहते हैं। जैसे ही उन्हें किसी युवती की जरूरत होती है, वह धंधे से संबंधित महिला लीडर का मोबाइल मिलाकर उस पर लेन-देन की बात पक्की कर लेते हैं। इसके बाद निर्धारित स्थान पर युवतियों को बुला लेते हैं। खास बात यह है कि धंधे से जुड़ी युवतियों का पहनवा-ओढ़ावा ऐसा होता है कि किसी को भी इस बात का शक नहीं होता है कि वह गलत धंधे से जुड़ी हुई हैं। सूत्रों की माने तो शहर में कई मकान ऐसे हैं, जो जिम्मफरोशी के धंधे से जुड़े लोगों को संपर्क में हैं। वह कमाई के हिसाब से मकान मालिक को पैसा उपलब्ध करा देते हैं। परिवार वाला मकान होने से आसपास के लोगों को इस बात का संदेह नहीं होता है कि उनके मकान में गलत काम हो रहा है। धंधे से जुड़ी कई युवतियां विभिन्न गांवों से आती हैं। पूरे दिन शहर में बीताने के बाद कमाई का पैसा लेकर वह वापस लौट जाती हैं। ऐसी युवतियों को साधन-संपन्न युवक दूसरे जिलों में भी लेकर जाते हैं। धंधे से जुड़ी महिलाएं-युवतियां कई बार पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी हैं।
इसके इस धंधे पर रोक नहीं लग पा रहा है। पुलिस की नजरों से बचकर धंधे से जुड़ी महिलाएं-युवतियां जिस्म के बाजार को गर्म कर रही हैं। कुछ ही दिन पूर्व शहर कोतवाली के मिश्रबाजार स्थित एक लाज से जहां एक युवती को महिला पुलिस ने एक युवक के साथ रंगरेलियां मनाते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। वहीं जमानिया में पुलिस की छापेमारी में दो युवतियां देेह व्यापार से जुड़े मामले में पकड़ी गईं थीं।