फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी से पुलिस उगलवा रही राज

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आखिरकार काफी भागदौड़ और जद्दोजहद के बाद पुलिस ने बसपा नेता मनोज राम हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी जियालाल को धर-दबोचा है। बीते सोमवार को ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया था लेकिन अभी पुलिस उससे हत्याकांड का राज उगलवाने में जुटी है। समझा जा रहा है कि पूछताछ के बाद पुलिस इस हत्याकांड के राज का फाश करेगी।
विज्ञापन

बीते 23 अक्तूबर 2012 को दिनदहाड़े उस समय हथौड़ी गांव के बसपा नेता मनोज राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह किरहिया से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। वारदात के बाद इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से तीन लोगों को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। यही नहीं बसपा की ओर से पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अल्टीमेटम भी दिया गया था। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी लेकिन पुलिस की हर कोशिशें नाकाम होती रहीं। इसको लेकर मृतक के परिजनों तथा बसपा नेताओं में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ता ही जा रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीते सोमवार की देर शाम को ही गहमर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी जियालाल को पकड़ लिया। अब पुलिस उससे पूछताछ करते हुए मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुट गई है। इस बाबत पूछे जाने पर गहमर थानाध्यक्ष रामनिहोर मिश्र का कहना था कि पुलिस को बड़ी कामयाबी मिल चुकी है। लिखापढ़ी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पुलिस गिरफ्तारी की तस्वीर साफ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें