फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल करते पकड़े गए पांच परीक्षार्थी

Sun, 10 Jun 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। नकल पर नकेल कसने के लिए गठित सचल दस्ते ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पांच परीक्षार्थियों को पकड़ा। आज की परीक्षा में 670 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोनों पालियों में सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन

मदरसा शिक्षा परिषद की तरफ से मुंशी-मौलवी, कामिल, आलिम और फाजिल की परीक्षा आयोजित की जाती है। इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा पहले निर्धारित 4 जून से शुरू न होकर 9 से हुई। इसमें जिले के कुल 5367 परीक्षार्थी पंजीकृतथे। परीक्षा के लिए दर्जन भर केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में आज 4697 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। शेष 670 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए गठित सचल दस्तों की तरफ से जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दस्ते ने विभिन्न केंद्रों से पांच परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील पर बने तीन परीक्षा केंद्रों पर 170 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मदरसा फैजुल कुरान के केंद्र व्यवस्थापक मौलाना इरशाद आलम ने बताया कि पहली पाली में 566 में से 46, मदरसा अरबिया अंसारिया में 488 में से 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह जानकारी केंद्र व्यवस्थापक हुस्सामुद्दीन ने दी है। इसके अलावा मदरसा महेशपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर 444 में से 82 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सचल दल में शामिल अकबर एवं मेराज खां ने परीक्षा कें द्रों का निरीक्षण किया लेकिन अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए उन्हें कोई छात्र नहीं मिला। मदरसा बहरुल उलूम ओरिएंटल कालेज, मदरसा फैजुर्र रसूल मदरसा मखदूमिया मखदूमपुर तीनों केन्द्रों पर 278 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें