फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहमी से पीट टेंपो चालक की हत्या

Sun, 27 May 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली के मछलीबाजार निगाहीबेग में शुक्रवार की रात बेरहमी से पिटाई कर एक टेंपो चालक की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश शव मुस्तफाबाद स्थित एमएच इंटर कालेज के पास खाली मैदान में लिटाकर भाग निकले। चालक की कमर तथा अंदरूनी हिस्से में चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताते हुए पुलिस को हत्या की तहरीर दी है। पुलिस मामले को सड़क दुर्घटना के रूप में लेते हुए छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मछलीबाजार निगाहीबेग निवासी दलित सुरेश राम का 18 वर्षीय पुत्र सोनू टेंपो चलाता था। बताया गया है कि पिछले दो दिन से वह घर नहीं आया था। शनिवार सुबह जब मोहल्ले के कुछ लोग नमाज पढ़ने जा रहे थे तभी उनकी नजर मुस्तफाबाद स्थित एमएच इंटर कालेज के पास खाली मैदान पर पड़ी। वहां एक युवक को लेटा देखा। पास जाने पर युवक मृत मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक के शव पर चद्दर डाली गई थी तथा सिर के नीचे बाकायदा तकिया भी लगाई गई थी। पुलिस के आने के बाद लोगों ने शव की शिनाख्त टेंपो चालक सोनू राम के रूप में की। पुलिस की पूछताछ में परिजनों का कहना था कि दो दिन पूर्व उसे कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे। हत्या में उनका ही हाथ हो सकता है। मौके पर जुटे लोग दबी जुबान हत्या के पीछे आशानाई की भी चर्चा कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताते हुए हत्या की तहरीर दी। सीओ मुकेश चंद मिश्र का कहना था कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। हत्या की बात पर संदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें