फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बनाने की मांग फिर मुखर

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। उत्तर प्रदेश राजस्व मंत्री द्वारा बलिया जिले के भीमपुरा कसबे को नया विकास खंड बनाए जाने की घोषणा के बाद वर्षों पहले कासिमाबाद को तहसील बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। लोगों को उम्मीद है कि विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली भारी जीत इस मांग को पूरा करने में सहायक होगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कांग्रेसी हुकूमत से लेकर मायावती सरकार में कासिमाबाद को तहसील बनाने की कवायद धरी की धरी रह गई। मायावती सरकार ने प्रदेश में कई नई तहसीलें बनाने की जो कवायद शुरु की थी, उसमें कासिमाबाद को तहसील बनाने की मांग सबसे ऊपर रही। लेकिन जिले के बसपा नेताओं और क्षेत्रीय विधायक के उदासीनता से यह मांग धरी की धरी रह गई। उस समय मुहम्मदाबाद के तत्कालीन उपजिलाधिकारी सूर्यनाथ यादव और तहसील सदर के उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ने अपने-अपने तहसील क्षेत्रों से नई तहसील के लिए जो प्रस्ताव भेजा था, उसमें मुहम्मदाबाद तहसील के 393 ग्राम एवं गाजीपुर सदर से 71 ग्रामों को लिया गया था। इस प्रकार इस नई तहसील के लिए कुल 464 ग्रामों को अलग कर कासिमाबाद विकास खंड का पूर्ण भाग बाराचंवर, बिरनो, मरदह के आंशिक भाग में बाराचंवर के 92, बिरनो 27, मरदह 44 और मुहम्मदाबाद विकास खंड के 6 ग्रामों को मिलाकर इस नई तहसील का कुल क्षेत्रफल 3 लाख 30 हजार 977 हेक्टेयर तथा 2001 की जगणना के अनुसार कुल जनसंख्या 3 लाख 74 हजार 988 चिन्हित कर सरकार के विचाराधीन भेजा गया था, लेकिन जनता के हाथ निराशा लगी थी। बलिया जिले के नगरा विकास खंड को काटकर भीमपुरा कसबे के जबसे नया विकास खंड बनाए जाने की घोषणा राजस्व मंत्री अंबिका चौधरी ने किया है, तभी से इस क्षेत्र की जनता भी एक बार फिर अपनी पुरानी मांग पूरी करने की आश लगाए हुए है। अब देखना है कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पूर्व इस नई तहसील को बनाकर जनता का विश्वास अखिलेश सरकार जीतने में कहां तक कामयाब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें