फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन कर भासपा ने भरी हुंकार

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय समाज पार्टी की ओर से राजभर जाति को विमुक्त जाति का दर्जा दिलाने सहित कई अन्य मांगों को लेकर सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर हुई सभा में मुख्य अतिथि पार्टी के युवा मंच के प्रदेश प्रभारी अरविंद राजभर ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक राजभर जाति को छला गया। इनका प्रयोग सभी राजनीतिक दलों ने वोट बैंक के रूप में किया। वोट लेने के बाद इनकी किसी ने सुधि नहीं ली। इसके चलते इनकी स्थिति दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को धरना सभा में उन्होंने कहा कि राजभर जाति को अति पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा तो कभी विमुक्त जाति की श्रेणी में रखा गया। आज तक इनको किसी भी स्थायी श्रेणी में नहीं रखा गया। इनकी शैक्षिक, सामाजिक और राजनैतिक स्थिति अति दयनीय है। जिस प्रकार जनता ने सपा को स्पष्ट बहुमत देकर उसकी सरकार बनाई। उसी तरह सरकार को जनता की समस्याओं को ध्यान में रखकर उसका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करना होगा। उन्होंने सरकार से भर, राजभर जाति को विमुक्त जाति की श्रेणी में रखने की मांग की। बीपीएल और अंत्योदय कार्ड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अपात्र लोगों को यह कार्ड जारी किया जा रहा है। यह गरीबों के साथ बहुत बड़ा अन्याय और शोषण है। कहा कि गरीबों के अधिकार और सम्मान पर हमला किया गया तो भासपा चुप नहीं बैठेगी।
इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस अवसर रामजी राजभर, सुरेंद्र राजभर, रामाश्रय राजभर, रामजी राजभर, पंकज सिंह, दीपक सिंह, परशुराम यादव, जयनाथ राजभर, हरेंद्र राजभर, रामनारायण राजभर, उमा यादव, सुरेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा नगीना, हृदयनारायण, संजय सिंह, जयलाल, दमयंती, पतरू राजभर, ओमप्रकाश बागी, कृष्णोहन राजभर, जनार्दन राजभर, अंबिका राजभर, विजापत राजभर, भगवान राजभर, टेनी राजभर, लालजी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता धर्मेंद्र राजभर तथा संचालन परशुराम राजभर ने किया। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें