गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव की डुगडुगी तो अभी नहीं बजी है, लेकिन इसको संपन्न कराने की तैयारी अब जोर पकड़ने लगी है। जिले के आठ नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यों के पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए जिलाधिकारी की ओर से निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नियुक्त कर दिया गया है। इसके तहत नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम सदर अशोक कुमार सिंह निर्वाचन अधिकारी तथा नायब तहसीलदार सुशील कुमार दुबे एवं सहायक चकबंदी अधिकारी सुधीर सिंह परमार सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
गाजीपुर नगरपालिका परिषद के वार्ड 1 से 5 तक जिला उद्यान अधिकारी चंद्रकांत सिंह, 6 से 10 तक बीडीओ करंडा केके मिश्र, 11 से 15 तक बीडीओ मरदह शशिकांत मिश्रा, 16 से 20 तक बेसिक शिक्षा के लेखाधिकारी कुलदीप सरोज तथा 21 से 25 वार्ड तक के सदस्य पद के लिए बीडीओ सदर राजेश कुमार झा निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। इसी तरह नगरपालिका परिषद मुहम्मदाबाद के अध्यक्ष पद के लिए उपजिलाधिकारी नागेंद्रनाथ द्विवेदी निर्वाचन अधिकारी, वार्ड 1 से 5 तक आईटीआई के प्रधानाचार्य सत्यकांत, 6 से 10 तक बीएसए वीरेंद्रप्रताप सिंह तथा 11 से 15 तक का निर्वाचन अधिकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रविंद्र प्रसाद को नियुक्त किया गया है। वार्ड 16 से 20 तक बीडीओ मुहम्मदाबाद तेजभान सिंह, 21 से 25 तक अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा केए सिद्दीकी निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। इसी प्रकार नगरपालिका परिषद जमानिया के अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम श्रीप्रकाश, वार्ड 1 से 5 तक समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्रपाल सिंह, 6 से 10 तक एक्सईएन निर्माण खंड-1 लोनिवि रामचंद्र राम तथा वार्ड 11 से 5 तक बीडीओ जमानिया भवनाथ राम को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। वार्ड 16 से 20 तक पशु चिकित्साधिकारी डा. विनोद कुमार तिवारी, 21 से 25 तक जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी एलएम मौर्य निर्वाचन अधिकारी बनाए गए है। इसके अलावा नगर पंचायत सैदपुर के अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम एसडी सिंह, वार्ड 1 से 15 तक उप कृषि निदेशक डा. अशोक कुमार सिंह, नगर पंचायत सादात के अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम जखनिया भैरोदीन गुप्ता तथा वार्ड 1 से 11 तक डा. विनोद कुमार सिंह को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। नगर पंचायत दिलदारनगर के अध्यक्ष पद के लिए तहसीलदार जमानिया अरुण कुमार सिंह, वार्ड 1 से 11 तक के सदस्य पद के लिए जमानिया के न्यायिक तहसीलदार वंशराज राम निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। नगर पंचायत बहादुरगंज के अध्यक्ष पद के लिए मुहम्मदाबाद के तहसीलदार विजयप्रताप सिंह, वार्ड 1 से 13 सदस्य पद के लिए अधिशासी अभियंता नलकूप प्रखंड-2 नागेंद्र कुमार, नगर पंचायत जंगीपुर के अध्यक्ष पद के लिए डिप्टी नुरूल हसन तथा वार्ड 1 से 11 तक के सदस्य पद के लिए डीआईओएस योगेंद्र सिंह जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह की तरफ से निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए है।