फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ागांव में फांसी लगाकर विवाहिता ने की खुदकुशी

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के बड़ागांव में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में टीनशेड के हुक से लटका मिला। गले मेें मृतका ने अपनी साड़ी का फंदा डाल रखा था। मौके पर पड़ेे सुसाइड नोट में उसने पति और सास को बेकसूर बताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी मनोज बांसफोर की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व मऊ जिले के इटौरा गांव निवासी 26 वर्षीया रेखा के साथ हुई थी। तब से वह अपने पति के साथ बड़ागांव में रहती थी। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे जब परिवार के लोग काम-धंधे पर चले गए तो अपने कमरे में गई और टीनशेड के हुक से फंदे पर लटक गई जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद जब परिजन वापस आए तो वह मृत होकर फंदे पर झूलती मिली। इस पर परिजनों में रोना-पीटना मच गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। इस दौरान मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। मृतका ने लिखा है कि आत्महत्या में उसके पति और सास का कोई कसूर नहीं है। मैंने अपनी इच्छा से खुदकुशी का कदम उठाया है। इस पर सुसाइड नोट के साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष दुल्लहपुर सीबी सिंह का कहना था कि छानबीन से पता चला है कि शादी के बाद से विवाहिता मां नहीं बन सकी। वह दो बार गर्भवती हुई लेकिन प्रसव से पहले ही गर्भपात हो गया। इससे वह बेहद परेशान रहती थी। समझा जा रहा है कि आत्महत्या के पीछे यही मुख्य वजह रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें