फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीर्वाद देने के लिए लगा माननीयों का मजमा

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति अच्युतानंद मिश्र के भतीजे एवं सूबे के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र के भाई संजय मिश्र की शादी के मौके पर मंगलवार की रात आयोजित आशीर्वाद समारोह में माननीयों का मजमा लगा रहा। विभिन्न वर्ग के लोगों ने नवदंपती संजय और श्रद्धा को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

आशीर्वाद समारोह के एक दिन पूर्व सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव भी धर्मार्थ कार्यमंत्री के टेढ़ीबाजार स्थित आवास पर आशीर्वाद देने आए थे। एक दिसंबर को शादी के बाद मंगलवार की शाम को आशीर्वाद समारोह आयोजित था। आयोजन में पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव, पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री रामगोविंद चौधरी, कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी, मंत्री नारद राय, कोआपरेटिव के चेयरमैन उमाशंकर सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, सपा के प्रदेश सचिव एसपी पांडेय, सैदपुर के विधायक सुभाष पासी, जखनिया विधायक सुब्बाराम, एमएलसी विजय यादव, पूर्व एमएलसी बच्चा यादव, सपा के जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, महासचिव सदानंद यादव, गोपाल यादव, रामधारी के साथ ही तमाम नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं। मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव, आईजी अमरेंद्र सिंह सेंगर, डीआईजी एसके भगत, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल, एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव, सीआरओ मनमोहन चौधरी, एडीएम मुरलीधर मिश्र, एएसपी सिटी सुनील कुमार सिंह, एएसपीआरए त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, एसडीएम एके सिंह के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने भी समारोह में पहुंचे। मेहमान नवाजी में धर्मार्थ कार्य मंत्री के साथ ही पूर्व कुलपति अच्युतानंद मिश्र जुटे रहे। आयोजन में सहयोग के लिए धमार्थ कार्य मंत्री ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें