फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस उतरी खेत में, चार यात्री चोटिल

Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के बनगांवा के पास शनिवार की शाम वाराणसी से गाजीपुर आ रही यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उतर गई। इस घटना में चार यात्रियों को हल्की चोटें आई। उनका उपचार स्थानीय चिकित्सक से कराया गया।
विज्ञापन

वाराणसी से सवारी लेकर एक निजी बस गाजीपुर आ रही थी। साढ़े तीन बजे के करीब जैसे वह बनगांवा गांव के पहुंची, एक बोलेरो को ओवरटेक करते हुए चालक नियंत्रण खो बैठा और बस असंतुलित हो गई। रफ्तार तेज होने की वजह से बस सड़क किनारे खेत में उतर गई। बस के रुकने पर ही उसमें सवार लोगों के जान में जान आई। बस के रुकते ही लोग आनन-फानन में नीचे उतरे। बाद में यात्री पीछे से आई दूसरी बस से गाजीपुर आए। यह संयोग ही था कि बस पलटी नहीं वर्ना बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। मालूम हो कि अक्सर ही गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर चलने वाले प्राइवेट बस चालक हवा से बातें करते हैं। कभी-कभी तो आगे निकालने के चक्कर में काफी दूर तक अगल-बगल बसें साथ चलतीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें