फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से स्कूल निकले चार छात्र लापता

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। कौड़ा गांव से शनिवार की सुबह स्कूल के लिए निकले चार छात्र संदिग्ध हाल मेें रास्ते से लापता हो गए। रात तक जब चारों घर नहीं आए तो परिवारीजनोें ने उनकी खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं मिला। रविवार को परिवारीजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी।
विज्ञापन

लालजी राजभर का पुत्र विशाल राजभर (12), सीताराम राजभर का पुत्र प्रशांत राजभर (12), प्रभाकर राजभर का पुत्र अभिषेक राजभर (12) बाबा गजाधरदास इंटर कालेज कौड़ा सादात में कक्षा छह में पढ़ते हैं। गांव के गुड्डू राजभर का पुत्र नीरज राजभर (9) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय कौड़ा में कक्षा तीन का छात्र है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे चारों एक साथ स्कूल के लिए निकले। छुट्टी होने के बाद जब चारों घर नहीं पहुंचे तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। पता चला कि चारों बच्चे स्कूल पहुंचे ही नहीं थे। रविवार की सुबह भी बच्चों की तलाश की गई। फिर परिवारीजन सादात थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर वाराणसी की गुड़िया संस्था के कोआर्डिनेटर उमाशंकर भी सदस्यों के साथ सादात थाने पहुंचे और जानकारी ली। संस्था की ओर से बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई। विशाल की मां गीता, प्रशांत की मां विद्या देवी, अभिषेक की मां गिरिजा देवी तथा नीरज की मां गीता देवी के साथ अन्य परिवारीजन रो-रोकर बेहाल हो गए हैं। थानाध्यक्ष जियालाल का कहना है कि गुमशुदगी दर्जकर बच्चों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें