गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बंजारीपुर के पास सोमवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक सराफा कारोबारी पर फायर कर उसका रुपये से भरा बैग और जेवरात लूटकर फरार हो गए।
रुईमंडी निवासी मुकेश अग्रहरि का कठवमोड़ पर सराफा की दुकान है। रोज की तरह आज भी वह दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान बंजारीपुर के पास बाइक सवार तीन बदमाश उसे ओवरटेक कर रोकने लगा। बदमाशों की मंशा को भापते हुए वह अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। उसे भागता देख बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। फायर करते हुए वह आतंकित हो गया और बाइक रोक दी। इसके बाद बदमाशों ने आतंकित कर बाइक की हैंडिल में टंगा रुपये से भरा और कुछ जेवरात रखा बैग लेकर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की जानकारी तुरंत व्यापारी नेताओं को दिया। उन्होंने तत्काल घटना से से पुलिस को अवगत कराया।
जानकारी होते ही सीओ सदर कमलकिशोर एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। पीड़ित का कहना था कि झोले में 75 हजार रुपया नकदी और कीमती जेवरात था। इस संबंध में कमलकिशोर ने बताया कि कारोबारी के पास सिर्फ नकदी थी। इससे पहले भी इस सराफ के साथ इसी क्षेत्र में लूट की दो बार घटना हो चुकी है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।