कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के रसड़ा मार्ग पर शनिवार की दोपहर में उचक्कों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक के साइकिल पर टंगे झोले से 50 हजार रुपया उड़ा दिया। इसके बाद वहां से चंपत हो गए। इसकी सूचना पीडि़त ने पुलिस को दी।
शेख अहमदपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नंदकिशोर सिंह शनिवार को कासिमाबाद स्थित यूनियन बैंक में पहुंचे। वहां से 50 हजार रुपये निकाले। रुपये को झोले में रखा और साइकिल की हैंडिल में लटकाकर घर जा रहे था। बाजार के आगे रसड़ा मार्ग पर छांव देख उन्होेंने एक बागीचे में साइकिल खड़ा किया और लघुशंका करने लगे। इसी बीच मौके पर पाकर उचक्कों ने रुपयों से भरा झोला उड़ा दिया। जब नंदकिशोर साइकिल के पास आया तो झोला गायब देख उसके होश उड़ गए। इसके लिए वह इधर-उधर नजर दौड़ाने लगे, लेकिन आसपास कोई दिखाई नहीं दिया। उसने मोबाइल से अपने परिचित को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर उसका परिचित कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गया। इसके बाद वह पीडि़त को लेकर थाने पहुंचा और घटना की तहरीर दिया। नंदकिशोर ने मकान निर्माण के लिए रुपया उतारा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इसकी जांच की जा रही है।