गाजीपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई। परीक्षा के अंतिम और छठे दिन 47 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। बोर्ड परीक्षा में नकल करते हुए 72 परीक्षार्थियों को पकड़ा गया है।
मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत आज एक पाली में ही परीक्षा आयोजित थी। आज की परीक्षा में भी परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति का सिलसिला बना रहा। पहले दिन से लगातार परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ रहे हैं। रविवार को 47 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न सचल दस्तों की ओर से पूरी परीक्षा के दौरान 73 परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा गया। मदरसा बोर्ड की परीक्षा में पहले दिन की परीक्षा में 1483, दूसरे दिन की परीक्षा में 1543, तीसरे दिन 1574 और चौथे दिन 1350 और पांचवें दिन 1366 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।