जमानिया/मतसा। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव के पास गुरुवार की सुबह नौ बजे दो टेंपो की भिड़ंत में 13 लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
बताया गया है कि बरुईन गांव से गाजीपुर की ओर जा रहे एक टेंपो में एक ही परिवार के 13 लोग सवार होकर हुसैनपुर बहरियाबाद जा रहे थे। ताजपुर माझा गांव के पास पहुंचने पर एक अन्य खाली टेंपो असंतुलित होकर सवारियों से भरे टेंपो से टकरा गया। इसके चलते टेंपोे में सवार 13 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए हृदय नारायण बारी को वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गुस्साए परिवारीजनाें और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणाें को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने और वहीं डटे रहे। इसपर पुलिस ने लाठी फटकार कर चक्काजाम समाप्त करते हुए क्षतिग्रस्त टेंपों के साथ घायल परिवारीजनाें को पुलिस कोतवाली ले आई। बिन्दू देवी, संगीता, विरेन्द्र, सुनिल, संजू, प्रमीला, उर्मिला, आंचल, मधू, गुड़िया का कहना था कि तेज रफ्तार और सड़क के गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस के काफी समझाने पर ग्रामीण घर गए। हादसे में परिवार के तेरह लोग घायल
d संवाददाता
जमानिया/मतसा। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव के पास गुरुवार की सुबह नौ बजे दो टेंपो की भिड़ंत में 13 लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
बताया गया है कि बरुईन गांव से गाजीपुर की ओर जा रहे एक टेंपो में एक ही परिवार के 13 लोग सवार होकर हुसैनपुर बहरियाबाद जा रहे थे। ताजपुर माझा गांव के पास पहुंचने पर एक अन्य खाली टेंपो असंतुलित होकर सवारियों से भरे टेंपो से टकरा गया। इसके चलते टेंपोे में सवार 13 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए हृदय नारायण बारी को वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गुस्साए परिवारीजनाें और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणाें को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने और वहीं डटे रहे। इसपर पुलिस ने लाठी फटकार कर चक्काजाम समाप्त करते हुए क्षतिग्रस्त टेंपों के साथ घायल परिवारीजनाें को पुलिस कोतवाली ले आई। बिन्दू देवी, संगीता, विरेन्द्र, सुनिल, संजू, प्रमीला, उर्मिला, आंचल, मधू, गुड़िया का कहना था कि तेज रफ्तार और सड़क के गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस के काफी समझाने पर ग्रामीण घर गए।