फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 हजार डुप्लीकेट छात्रों की होगी जांच

Sun, 29 Dec 2013 05:45 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में कक्षा एक से 10 तक के छात्रों की छात्रवृत्ति में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा खुद जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह ने किया है। शिकायत को देखते हुए उन्होंने जिले के 31 हजार डुप्लीकेट छात्रों की जांच कराने के आदेश दिए हैं। डीएम के इस आदेश से स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि छात्रवृत्ति की आनलाइन फीडिंग में भी बड़े पैमाने पर खेल किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को राइफल क्लब में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा बैठक हुई। इसमें कक्षा एक से लेकर 10 तक की कक्षा में नामांकित आठ लाख 42 हजार छात्रों की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसमें करीब 31 हजार छात्र डुप्लीकेट मिले हैं। हजारों की संख्या में डुप्लीकेट छात्रों की रिपोर्ट देखकर डीएम ने छात्रों की विद्यालयवार जांच पड़ताल करने का निर्देश दिया। कहा कि छात्रवृत्ति में किसी भी प्रकार का खेल सहन नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी को आशंका है कि जिले में छात्रवृत्ति के नाम पर बड़ा खेल किया गया है। विभागीय सूत्रों की माने तो आधे से अधिक छात्रों की संख्या फर्जी रहती है। जब उनके नाम से छात्रवृत्ति की रकम आती है तो विद्यालय प्रबंधक आसानी से धनराशि उतार लेते हैं। यह खेल समाज कल्याण विभाग के कुछ चर्चित बाबुओं के इशारे पर कई वर्षों से चल रहा है। जिस पर अभी तक लगाम लगाने में जिले के अधिकारी नाकाम साबित हुए हैं। अब जिलाधिकारी ने 31 हजार छात्रों को पकड़कर अधिकारियों और बाबुओं की पोल खोल कर रख दी है। इस संबंध में जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि 31 हजार डुप्लीकेट छात्रों की जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें