फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनें लेटलतीफ तो प्रशासन भी संवेदनहीन बना

Thu, 26 Dec 2013 05:45 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। घने कोहरे और शीतलहरी का प्रभाव ट्रेनों की गति पर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। जिले के तीन रुटों पर चलने वाली लगभग सभी गाड़ियां विलंब से चल रही हैं। मुगलसराय-पटना रेल मार्ग, वाराणसी-बलिया रेल मार्ग और औड़िहार-गोरखपुर मार्ग पर ट्रनों के देर से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं, ठंड बढ़ने के बावजूद रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए स्टेशन पर अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

बुधवार को यहां से गुजरने वाली गाड़ियों में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस छह, सद्भावना एक्सप्रेस चार, गंगा-कावेरी तीन, पवन एक्सप्रेस चार, सारनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे विलंबित रहीं। इसी प्रकार दिलदारनगर से अप रूट पर गुजरने वाली गाड़ियों में पंजाब मेल दो, फरक्का आठ, हावड़ा-अमृतसर तीन, ब्रह्मपुत्र मेल चार, लाल किला एक्सप्रेस छह, श्रमजीवी एक्सप्रेस तीन, सीमांचल एक्सप्रेस चार, मगध एक्सप्रेस छह, विभूति एक्सप्रेस दो घंटे विलंबित रही। जबकि डाउन रूट पर श्रमजीवी एक्सप्रेस तीन, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस चार, मगध एक्सप्रेस सात, हावड़ा-दिल्ली जनता एक्सप्रेस दस , ब्रह्मपुत्र मेल सात, लाल किला, एक्सप्रेस छह तथा फरक्का एक्सप्रेस नौ घंटे बिलंब से यहां पहुंचीं। इसी तरह लिच्छवी एक्सप्रेस चार, चौरी-चौरा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस तीन, कृषक एक्सप्रेस तीन घंटे विलंबित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें