फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज के लिए आज होगा घमासान

Wed, 25 Dec 2013 05:45 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के पीजी कालेज तथा स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर देर शाम तक प्रशासन द्वारा तैयारियां की जाती रही। मतदान सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक होगा। दो बजे से मतगणना शुरु होगी। विजेताओं की घोषणा के बाद उसी दिन उन्हे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी जाएगी।
विज्ञापन

स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कुल नौ पदों के लिए 33 उम्मीदवार है। इसमें से तीन पदों पर निर्विरोध चयन हो गया है। बस उनकी औपचारिक घोषणा भर बाकी है। इस प्रकार अब इस कालेज में छह पदों पर 30 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनके भाग्य का फैसला करीब 66 सौ मतदाता करेंगे। कालेज में मतदान के लिए कुल 14 बूथ बनाए गए है। जिसमें अलग-अलग पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। इसी प्रकार स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कुल छह पदों पर 29 प्रत्याशी है जिसमें से एक पद पर निर्विरोध चयन हो गया है। अब मैदान में 28 प्रत्याशी पांच पदों पर अपना भाग्य आजमा रहे है। इनका फैसला 3777 छात्र मतदाता करेंगे। मतदान के लिए कालेज में 10 बूथ बनाए गए है। बीकाम के लिए कक्ष संख्या एक से तीन तक, बीए के लिए कक्ष संख्या चार से नौ तक तथा एमए के छात्र कक्ष संख्या 10 में मतदान करेंगे। मतदाताओं का प्रवेश मुख्य द्वार से जबकि निकास पूर्वी द्वार से होगा। इधर प्रत्याशी भी अंतिम स्तर पर प्रयास में जुट गए है। वह घर-घर संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें