फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में शिक्षिका और युवक की मौत

Mon, 16 Dec 2013 05:45 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में शिक्षिका और एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सुहवल थाना क्षेत्र के नगसर गांव निवासी उमेश राय बाइक से अपनी पत्नी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका लक्ष्मी राय (50) को लेकर गाजीपुर अपने आवास पर आ रहे थे। इसी दौरान शहर कोतवाली के रजागंज पुलिस चौकी के पास शाम को मार्शल जीप का गेट अचानक खुल जाने से बाइक की गेट से टक्कर हो गई, जिससे गिरकर पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस आनन-फानन में जिला अस्पताल लाई, जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति का प्राथमिक उपचार किया गया। सादात संवाददाता के अनुसार सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़िहारी ककरही गांव निवासी पतिराज यादव (22 वर्ष) बाइक से अपने साथी नोनहरा निवासी गोविंद बिंद (30 वर्ष) के साथ सादात की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सादात तिराहा के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने धक्का मार दिया। धक्का लगते ही बाइक सवार युवक गिर पड़े। दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक बृजेश यादव को पुलिस ने गाड़ी सहित पकड़ लिया।
जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। गंभीर रूप से घायल पतिराज को परिवार के लोग उपचार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष संतोष मिश्रा ने बताया कि चालक को गाड़ी सहित पकड़कर कार्रवाई की जार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें