फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3719 अभ्यर्थियों ने नहीं दिया इम्तिहान

Mon, 16 Dec 2013 05:45 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला और पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती रही पुलिस भर्ती परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले में सकुशल संपन्न हो गई। सभी केंद्रों पर केंद्र पर्वेक्षकों की तैनाती होने से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का समाचार नहीं मिला है। इस परीक्षा में 20813 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 3719 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सकुशल संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को आयोजित कराने के लिए जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस विभाग कई दिनों से तैयारी कर रहा था। परीक्षा के एक दिन पहले जिलाधिकारी ने समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों, क्षेत्राधिकारियों, केंद्र पर्वेक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ ही थानाध्यक्षों की बैठक ली थी। बैठक में परीक्षा की शुचिता बरकरार रखने के निर्देश दिए थे। रविवार की सुबह पांच बजे से पुलिस लाइन से सभी 20 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के वाहन से उत्तर पुस्तिकाओं के साथ ही प्रशभनपत्र भेजे गए। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की सामग्री उपलब्ध कराई गई। सभी केंद्रों पर 11 बजे परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा केंद्रों पर क्रमवार उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की गईं। परीक्षा की शुचिता को बरकरार रखने के लिए सभी केंद्रों पर केंद्र पर्वेक्षक तैनात किए गए थे। जिला मजिस्ट्रेट चंद्रपाल सिंह का सख्त निर्देश था कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। परीक्षा के दौरान सभी केंद्र पर्वेक्षक पूरी मुस्तैदी के साथ केंद्रों के सभी कक्षों की निगरानी कर रहे थे। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट भी केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लेने में जुटे रहे। डीएम और एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र सहजानंद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापक को उन्होंने कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। सहजानंद पीजी कालेज पर 1032 में से 170 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार शहीद स्मारक डिग्री कालेज मुहम्मदाबाद में 468 अभ्यर्थियों में 49 अनुपस्थित रहे। इसी तरह डा. एमए अंसारी इंटर कालेज यूसुफपुर में 480 अभ्यर्थियों में 60 अनुपस्थित और इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में 1008 के सापेक्ष 171 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। भदौरा संवाददाता के अनुसार इंटर कालेज नवली में सभी 336 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जमानियां में कुल दस परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। एसकेबीएम इंटर कालेज में 552 में 168 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। राधाकृष्ण गुप्त इंटर कालेज दिलदारनगर में 600 के सापेक्ष 91 अनुपस्थित थे। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार स्थानीय केंद्र पर 552 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 106 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रट, तहसीलदार जखनियां ओपी पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। देवकली संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के हनुमान सिंह इंटर कालेज देवकली में पुलिस भर्ती परीक्षा में 360 अभ्यर्थियों में 229 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। पुलिस भर्ती परीक्षा की जानकारी देते हुए एडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में 24532 अभ्यर्थियों में करीब 37 सौ से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें