गाजीपुर। समाजसेवी अन्ना हजारे के समर्थन में लंका मैदान में अनशन का कार्यक्रम आयोजित है। रविवार की शाम अनशन स्थल से एक मोमबत्ती जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए टेढ़ीबाजार तक गया। जनलोकपाल बिल की मांग को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इससे पहले हुई सभा में सचिदानंद राय, ईश्वर देव, उमेश श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, डा. शिरीष, कामता प्रसाद, विमल श्रीवास्तव, ओमकारनाथ मिश्र, काजी फरीद, संतोष जायसवाल, कौशलेंद्र नारायण सिंह, कृपाशंकर कुशवाहा, वंशराज मौर्य, झारखंडे पांडेय आदि उपस्थित थे।
उधर अन्ना के अनशन के समर्थन में लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण परिषद की ओर से टैक्सीस्टैंड स्थित सुभाषचंद्र स्मारक परिसर में धरना दिया गया। इस मौके पर आयोजित सभा में उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अरुण ने कहा कि जनलोकपाल बिल लागू होने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने वालों का मनोबल बढ़ेगा। इसकी वजह से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। इस अवसर पर राधाकृष्ण चौधरी, राजेंद्र चौरसिया, योगेश गुप्त, अविनाशचंद राय, पारस यादव उपस्थित थे।