फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बत्तीस गांवों में होगा सीसी रोड का निर्माण

Sat, 07 Dec 2013 05:43 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को रायफल क्लब के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान मंडी निर्माण निगम की ओर से 32 गांवों में सीसी रोड का कार्य स्वीकृति किया गया। सड़कों के निर्माण के लिए 40-40 लाख रुपए की धनराशि आवंटित की जाएगी। इस योजना पर कुल 27 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देेते हुए कहा कि 32 गांवों में बनने वाली सीसी रोड के निर्माण मेें गुणवत्ता खराब होने पर संबंधित विभागोें के अभियंता जिम्मेदार माने जाएंगे। उन्होंने नहरों की सफाई पर असंतोष जताते हुए सीडीओ को निर्देश दिया कि अधिकारियों की टीम गठित कर सिल्ट सफाई के कार्यों का सत्यापन कराया जाए। उन्होंनेे उप कृषि निदेशक एके सिंह को सिल्ट सफाई के साथ ही नलकूपों का भी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
डीएम ने यह भी कहा कि मनरेगा योजना में कार्यदायी संस्थाओं को पैसा देने की कोई कमी नहीं है लेकिन जिन कार्यदायी संस्थाओं को मनरेगा के तहत धनराशि आवंटित की गई है, उनकी प्र्रगति संतोषजनक नहीं है। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश सीडीओ को दिया। इस दौरान उन्होंने सीएमओ पर कड़ी नाराजगी जताते हुुए कहा कि 27 करोड़ के सापेक्ष अभी तक स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं में महज 8 करोड़ रुपए ही खर्च किए गए हैं। इसमे तेजी लाई जाए। इस मौके पर सीडीओ रामअवतार, डीडीओ एससी राय, सीएमओ डा. बीएन गुप्ता, डीएफओ एनआर तिवारी, उप कृषि निदेश एके सिंह सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें