फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षक संघ ने दिया अल्टीमेटम

Thu, 05 Dec 2013 05:43 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए जा रहे परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने से पहले ही उत्तर प्रदेश वित्तविहीन शिक्षक संघ ने सवालिया निशान लगाना शुरू कर दिया है। बुधवार को संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला और उन्हें पत्रक देकर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण मानक के अनुरूप बनाने की मांग की। कहा कि 24 घंटे के अंदर यदि हमारी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया गया तो मजबूर होकर धरना प्रदर्शन और बेमियादी अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

संघ के जिला उपाध्यक्ष गिरीश सिंह यादव के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए गए पत्रक में संघ की ओर से 14 बिन्दुओं पर सुधार की मांग की गई है। कहा गया है कि सामूहिक नकल के आरोप में पकड़े गए बरही के एक इंटर कालेज को केंद्र बनाया जाना सरासर गलत है। यही नहीं पूर्व उप जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार द्वारा जिन विद्यालयों पर पुन: परीक्षा कराने के लिए संस्तुति की गई थी, उन्हें इस बार परीक्षा केंद्र बनाया जाना कतई उचित नहीं है। आपत्ति की है कि मान्यता के समय लिंटर्ड कमरे की मांग नहीं की गई थी तो परीक्षा के दौरान लिंटर्ड कमरे की मांग क्यों की जा रही है। यही नहीं जब मान्यता टिनशेड पर दी गई है तो भवन को भूकंपरोधी होना क्यों बताया जा रहा है। संघ ने अन्य कई सवालों को खड़ा करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक रामकरन यादव के समक्ष मुसीबत पेश कर दी है। उनका साफ कहना भी है कि यदि 24 घंटे के भीतर इस मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए सुधार नहीं किया गया तो संघ के सदस्य और पदाधिकारी लामबंद होकर प्रदर्शन करेंगे। जरूरत पड़ी तो अनशन भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें