फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन आठ पदों पर हुए 11 नामांकन

Thu, 05 Dec 2013 05:43 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सिविल बार संघ चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया बुधवार सेे शुरू हो गई। पहले दिन कुल आठ पदों पर 11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नाम वापसी के बाद 7 दिसंबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 17 दिसंबर को मतदान तथा मतगणना के बाद उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सिविल बार संघ में कुल दस पदों चुनाव होना है। इसमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम तथा द्वितीय, महासचिव, सह सचिव पुस्तकालय, सह सचिव प्रशासन, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों का चुनाव होना प्रस्तावित है। बुधवार को सिविल बार के पुस्तकालय कक्ष में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश वर्मा, उपेंद्र नाथ राय तथा ओमप्रकाश गुप्ता ने पर्चा भरा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर किसी ने नामांकन नहीं किया जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद पर लाल बहादुर यादव एवं द्वितीय पर चंद्रशेखर राय नेे नामांकन दाखिल किया। महासचिव पद के लिए धीरेंद्र नाथ सिंह और विजेंद्र सिंह कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया। सह सचिव पुस्तकालय पद पर श्रीकांत चौबे तथा सह सचिव प्रशासन पद पर समरेंद्र सिंह नेे अपना पर्चा भरा जबकि कोषाध्यक्ष पद पर पहलेे दिन किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों में पहले दिन अमरेंद्र नाथ सिंह ने ही नामांकन भरा जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी के पदों पर सिर्फ राजेश कुमार राय ने ही नामांकन दाखिल किया। इस बार नामांकन की फीस काफी बढ़ा दी गई है। चुनाव संपन्न कराने के लिए अधिवक्ता राजेंद्र नाथ, अरविंद उर्फ सिंहासन सिंह तथा अखिलेश राय को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें