फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र संचालकों ने दिया धरना

Wed, 04 Dec 2013 05:43 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। सहज जनसेवा केंद्र के संचालकों ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर तहसील कार्यालय के मुख्यद्वार पर धरना दिया। इस मौके पर संघ के तहसील अध्यक्ष आशीष राय ने कहा कि केंद्र से प्रमाणपत्रों को जारी करने के लिए जो आवेदन भेजे जाता है, उन्हें जान-बूझकर विलंबित किया जाता है। जबकि तहसील कार्यालय में खुली एकल खिड़की से काफी कम समय से आय, जाति, निवास आदि प्रमाणपत्र जारी हो जाता है।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित धरना में उन्होंने कहा कि सिर्फ मुहम्मदाबाद तहसील में इस तरह की दुर्व्यवस्था है। उनकी मांगे पूरी न होने पर पूरे तहसील के जनसेवा केंद्रों को बंद कर संगठन बेमियादी धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। अंत में संगठन की ओर से उपजिलाधिकारी को जनसेवा केंद्रों से ही आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र जारी करने, केंद्रों पर रोजगार पंजीकरण, तहसील में एकल खिड़की बंद करने आदि छह सूत्री मांगपत्र दिया गया। उपजिलाधिकारी विशाख ने मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने एवं तहसील की एकल खिड़की तत्काल बंद करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर बालेश्वर कुशवाहा, संजय कुमार, मंगला प्रसाद, सुभाष सिंह, जितेंद्र प्रधान, महेश कुशवाहा, जयप्रकाश राय, सुनील गुप्त, अनिल, अरविंद राय, राधेश्याम कश्यप उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें