फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीजेएम के दफ्तर से कंप्यूटर मानीटर चोरी

Mon, 30 Sep 2013 05:38 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। दीवानी कचहरी के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कार्यालय का दरवाजा तोड़कर चोर कंप्यूटर मानीटर चुरा ले गए। गनीमत रही कि सीपीयू सुरक्षित था। इस मामले में कोतवाली पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
दीवानी कचहरी न्यायालय में रात्रि के समय रखवाली के लिए चौकीदारों की ड्यूटी लगाई जाती है। कई अहम जगहोें पर सीसी कै मरे भी लगाए गए हैं। बावजूद इसके बुधवार की रात चोरों ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के कार्यालय के दरवाजे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोर कार्यालय में रखा कंप्यूटर मानीटर तथा एक सीएफएल चुराकर भाग गए। इसकी भनक सुरक्षा कर्मियों को नहीं लगी। गुरुवार की सुबह जब कर्मी न्यायालय के पास पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर से कंप्यूटर मानीटर तथा एक सीएफएल गायब मिला। कर्मियों ने इसकी सूचना कार्यालय के लिपिक को दी। इसके बाद घटना से जनपद न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायाधीश को दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मुआयना कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें