फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड के आरोपियों पर लगेगा रासुका

Tue, 30 Jul 2013 05:33 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद/ बहादुरगंज। अखिलेश उर्फ संतरा जायसवाल की हत्या में शामिल बदमाशों पर रासुका लगाया जाएगा। इसके लिए गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर एसपी जल्द ही डीएम को अपनी रिपोर्ट देंगे। हत्याकांड में निलंबित थानाध्यक्ष और सिपाही की भूमिका की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी। घटनास्थल पर मौजूद डीएम चंद्रपाल सिंह और पुलिस अधीक्षक डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने यह आश्वासन क्षेत्रीय लोगोें और मृतक के परिवारीजनों को दिया।
विज्ञापन

इस मामले में क्षेत्रीय लोगों में सबसे ज्यादा गुस्सा कासिमाबाद थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला और बहादुरगंज पुलिस चौकी के सिपाही अंगद सिंह के प्रति था। परिवार के लोगों के साथ ही ग्रामीण इन दोनों पुलिसकर्मियों पर हत्या की साजिश का आरोप लगा रहे थे। मृतक कारोबारी के छोटे भाई विश्वजीत का आरोप था कि दो दिन पूर्व दुकान पर भाई के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी गई लेकिन थानाध्यक्ष ने मुकदमा ही नहीं दर्ज किया। फोन पर उनसे तीन बार शिकायत की गई कि आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, फिर भी वह कार्रवाई करने को तैयार नहीं हुए। यदि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो यह घटना न घटती। लोगों की मांग थी कि थानाध्यक्ष और सिपाही पर साजिश के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जाए, सलामतपुर चट्टी से देसी शराब की दुकान हटवाई जाए। मृतक के परिवारीजनों को दस लाख की आर्थिक सहायता और सलामतपुर में पुलिस चौकी की स्थापना की जाए। इन मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए डीएम और एसपी ने कहा कि सलामतपुर में पुलिस गश्त बढ़ेगी और आरोपियों पर रासुका लगेगा। आर्थिक सहायता के साथ परिवारीजनों को सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें