इंडियन कांउसिल फार सेकेन्ड्री एजूकेशन आईसीएसई एवं इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा फरवरी माह में हुई थी।
इस परीक्षा में शहर के सेंट जांस स्कूल और जमानिया के सेंट मेरी कांवेंट स्कूल के कुल 539 छात्र परीक्षा में बैठे थे। इनमें से आज घोषित नतीजों के अनुसार 519 छात्रों को सफलता मिली है।
जबकि शेष 20 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। सेंट जांस स्कूल के दसवीं में 233 छात्र परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 231 को कामयाबी मिली है। इस कक्षा में विद्यालय का परीक्षा परिणाम 99.14 रहा है।
इसी तरह बारहवीं में इस विद्यालय के 155 परीक्षार्थियों में से 16 अनुत्तीर्ण हो गए। जबकि 139 उत्तीर्ण हुए है। इस कक्षा में विद्यालय का परीक्षा परिणाम 89.67 रहा है।
सेंट मेरी स्कूल जमानिया में दसवीं की परीक्षा में 113 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 98 प्रतिशत यानि 111 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इसके अलावा बारहवीं की परीक्षा में विद्यालय के सभी 38 छात्रों ने सफलता का ताज पहना है।