फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पहली पाली में 954 और दूसरी में 407 विद्यार्थी अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शनिवार को हाईस्कूल के छात्रों की गृहविज्ञान और इंटर के छात्रों की व्यावसायिक एवं इतिहास प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित हुई। पहली पाली में 954 एवं दूसरी में 407 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा जिले में 18 फरवरी से शुरू है। चौथे दिन दोनों कक्षाओं के छात्रों की दोनों पाली में परीक्षा आयोजित हुई। माॅनिटरिंग सेल-कंट्रोल रूम के प्रभारी प्रधानाचार्य बृजेश पाठक ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों की गृहविज्ञान की परीक्षा में 13193 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 12265 उपस्थित और शेष 928 ने परीक्षा नहीं दी।
इसी पाली में इंटर की व्यावसायिक की परीक्षा में 401 में 26 अनुपस्थित तथा 375 उपस्थित थे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की इतिहास की परीक्षा में 5117 को सम्मिलित होना था लेकिन 407 ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 4710 उपस्थित थे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा सुचारू ढंग से होते पाई। राजकीय सिटी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में सचल दल ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके अलावा अन्य दलों ने भी दोनों पाली में विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें