माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा फरवरी माह में शुरू हुई थी। इसका रिजल्ट आने का काफी दिनों से छात्रों को इंतजार था। 15 मई को रिजल्ट घोषित होने के बाद अव्वल आए छात्र खुशी से उछल पड़े। इंटरमीडिएट के रिजल्ट पर एक नजर डालें तो महंथ रामाश्रय इंटर कालेज की पूजा सबसे आगे रहीं। इंटर में कुल 94.76 प्रतिशत परीक्षार्थियों को जिले में कामयाबी मिली है।
इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में महंथ रामाश्रय इंटर कालेज की पूजा के अव्वल आने की सूचना पर पूरे जनपद से बधाई मिलने लगी। पूजा को 95.4 प्रतिशत अंत प्राप्त हुए। इसके अलावा केदारनाथ इंटर कालेज की रुक्मिणी उपाध्याय को 94, शशि मेमोरियल बालिका इंटर कालेज की शिवानी वर्मा 93.6, आदर्श बौद्घ इंटर कालेज के अभिषेक सिंह 93.6, राधा-कृष्ण इंटर कालेज के शीतांशु पांडेय 93.2, शहीद चन्द्रशेखर वीर अब्दुल हमीद धर्मदेव पांडेय इंटर कालेज के संदीप विश्वकर्मा 93.4, पंडित मदनमोहन मालवीय इंटर कालेज की पूजा सरकार 93.4,
शहीद चन्द्रशेखर वीर अब्दुल हमीद धर्मदेव पांडेय इंटर कालेज की शिद्रा अंसारी 93, रूबी कुशवाहा 91.4, , सुरेन्द्र यादव 91.8, शशि मेमोरियल बालिका इंटर कालेज की रेखा गुप्ता को 92.2, श्रद्धा गुप्ता एवं रितिका राय को 92-92, प्रतिमा यादव को 91.4, बैजनाथ इंटर कालेज के बलवंत को 91.2, अंबरीष कुमार चौबे को 90.8, धनंजय, तनय उपाध्याय, विकासचन्द्र तिवारी, स्वराज कश्यप एवं विवेक गोयल को 90.4-90.4, नम्रता गुप्ता को 91, अभिषेक मौर्य को 90.8 एवं उमाशंकर आदर्श इंटर कालेज के विरेन्द्र कुमार, प्रीति यादव को 90.2-90.2, माता तपेश्वरी इंटर कालेज की पायल 90.4, विवेक सिंह कुशवाहा को 88,
बाबा हरिद्वार कमला इंटर कालेज की वंदना यादव को 89.1, शारिक खातून को 89 एवं अनीता यादव को 88.2 फीसदी अंक मिले। रिजल्ट आउट होने के बाद चहुओर खुशियां मनाई जाने लगी।वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देने के लिए तांता रहा। परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हुए छात्राओं की खुशी देख्ाते ही बन रही थी। वहीं एक-दूसरे को मिठाई िख्ालाकर खुशी का इजहार किया। वहीं सफल छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी काफी खुश दिखे।