फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों ने मारी बाजी आरती जिले में अव्वल

Sun, 15 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
लड़कियों ने मारी बाजी आरती जिले में अव्वल
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के  नतीजे रविवार को दिन में घोषित कर दिए गए। परीक्षाफल आते ही टापर छात्रों में  खुशी का ठिकाना न था। हाईस्कूल  में 93.49 फीसदी अंक पाकर सर्वोदय  इंटर कालेज सैदपुर की आरती यादव ने सबको पीछे छोड़ दिया। प्रदेश में हाई स्कूल में जिला आठवें पायदान पर रहा है।  जिले का हाई स्कूल में सबसे अधिक नंबरों से पास हुए छात्रों ने देवी मंदिरों में मत्था टेेका और बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड परीक्षा मार्च में संपन्न हुई। इसका परिणाम रविवार को घोषित होते ही चहल-पहल देखने को मिली। वहीं परीक्षा परीणाम जानने के लिए छात्र-छात्राएं सुबह से ही उत्‍सुक दिख रहे थ्‍ाे। साइबर कैफे में वेबसाइट पर जैसे ही परीक्ष्‍ाा परीणाम आने शुरू हुए सभी में परीणाम जानने के लिए होड़ मच गई।हाईस्कूल में सैदपुर के सर्वोदय इंटर कालेज की आरती यादव 92.33  फीसदी अंकों के साथ सबसे आगे रही।

इसके अलावा केदारनाथ इंटर कालेज की  सत्यभामा उपाध्याय, लूदर्स कांवेंट इंटर कालेज की अनन्या राय, रामप्रसाद  स्मारक इंटर कालेज की कविता मौर्य को 90-90 फीसदी अंक मिले। इसी क्रम में सौम्या यादव, स्नेहा एवं  शालिनी यादव को 89-89 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि आरती यादव को 88 प्रतिशत, आकांक्षा गुप्ता एवं आयूषी जायसवाल  को 87-87 प्रतिशत, रामप्रसाद स्मारक इंटर कालेज की तृप्ति को 87.8 प्रतिशत, दीप्ति शर्मा को 86.8 प्रतिशत,  राजकीय हाईस्कूल सौरी के समर सिंह यादव 87 प्रतिशत के साथ ही नेहा पांडेय, सुहासिनी बिंद,  सतीश सिंह यादव को 82-82 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें