दिलदारनगर। आरपीएफ ने मंगलवार को काशी-पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस में जांच अभियान चलाकर 94.710 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की। इस दौरान छह शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की बाजार में अनुमानित कीमत 71070 रुपये आंकी गई है।
आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि प्लेटफॉर्म संख्या‑ दो पर ट्रेन पहुंचते ही टीम ने जनरल और स्लीपर कोचों में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी में एक ट्रॉली बैग, दो पिट्ठू बैग और तीन अन्य बैगों से भारी मात्रा में शराब और बीयर मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम भोजपुर निवासी मंटू कुमार, पटना निवासी सूरज कुमार, उत्तम कुमार, गौतम कुमार, मोहम्मद वसीम और सत्यम कुमार बताया। सभी आरोपी बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं और ट्रेन के माध्यम से शराब की खेप लेकर जा रहे थे। आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि एएसआई ऋषिकेश राय शर्मा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।