जिले में शुक्रवार की देर शाम आठ बजे आई रिपोर्ट में 93 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 465 हो गई है। अब तक 16 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 22129 संदिग्धों की जांच की गई है। वहीं 8819 किशोरों को टीका लगा।
अब तक 87568 को टीका लगाया जा चुका है। जबकि 18 वर्ष से 60 वर्ष के 33051 को प्रथम और 68741 को दूसरा डोज लगाया गया। वहीं 328 को बूस्टर डोज लगा। अब तक 1575 को बूस्टर डोज लग चुका है। कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। स्थिति यह है कि मात्र दस दिनों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 465 पहुंच चुकी है। विभागीय आंकड़ा पर नजर डाली जाए तो 814 लोगों की आरटीपीसीआर जांच में 58 पॉजिटिव मिले। जबकि 992 एंटीजन जांच में 34 और नौ ट्रूनैट जांच में एक कोरोना संक्रमित मिला। कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर जिले में सरकारी और निजी अस्पतालों की संख्या 16, बिना ऑक्सीजन बेड की संख्या 441, ऑक्सीजन बेड की संख्या 656 और आईसीयू और एचडीयू बेड की संख्या 53 हैं। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि 93 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।