दिलदारनगर। माई जी की कुटिया जन सेवा समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसमें लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे से गले मिलकर, गीत व नृत्य के साथ होली का जश्न मनाया।
इस मौके पर बिहार से आए कलाकार बादल ने गणेश वंदना देवा हो देवा.. गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन शुरू किया। इसके बाद गुलाम ख्वाजा के होली गीत रंग बरसे भींगे चुनर वाली रंग बरसे.. सुना कर समा बांधा। फिल्मी गीत, ये रेशमी जुल्फें.. ये शरबती आंखें, इन्हें देख कर जी रहे हैं सभी तथा रूप तेरा मस्ताना, प्यार तेरा दीवाना....,दिल में आग लगाए...., आने से उसके आए बहार जाने से उसके जाए बहार...आदि एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। राजेश सोनी ने कथक नृत्य पेशकर सबको झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम में पूर्व चैयरमैन रामेन्द्र कुमार, दिनेश प्रधान, परवीन जायसवाल, रमाशंकर जायसवाल, मंजय वर्मा, सदानंद शेलके, लखन जायसवाल, अजय, हैप्पी जायसवाल, अनुपम गुप्ता, पवन गुप्ता, यशवंत सिंह काका, दिनेश अकेला, रामशंकर फौजी आदि मौजूद रहे।