गाजीपुर। सनबीम स्कूल लहरतारा वाराणसी में सनबीम एडुसर्व एप्रिसिएशन कान्फ्लुएंस का आयोजन हुआ। जिसमें सनबीम वाराणसी के दस तथा बीस असोसिएट्स विद्यालयों ने भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षा विशेषज्ञ अशोक पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में विविध रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई। इस मौके पर समूह से संबद्ध विद्यालयों को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी दक्षता और श्रेष्ठता के आधार पर पुरस्कृत किया गया।
समारोह में सनबीम गाजीपुर की अध्यापक प्रताप पांडेय को सर्वश्रेष्ठ अध्यापक का पुरस्कार प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ अनुशासन व्यवस्था और अनुशासित विद्यार्थियों का पुरस्कार लगातार सातवीं बार सनबीम गाजीपुर को दिया। साथ ही बेस्ट किंडर गार्टेन स्कूल के लिए भी सनबीम गाजीपुर को लगातार दूसरी बार पुरस्कृत किया गया। सनबीम गाजीपुर को एक्टिविटी लर्निंग लैब के लिए लगातार चौथी बार तथा बेस्ट एक्टिविटी फाइल लगातार सातवीं बार पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त बेस्ट प्रोजेक्ट फाइल व मोस्ट प्रामिसिंग स्कूल लगातार दूसरी बार अवार्ड से सम्मानित किया गया। सनबीम स्कूल, गाजीपुर शिक्षा के क्षेत्र में सही दिशा में आगे बढ़ रहा है जिससे जनपद गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर डीएचके एडुसर्व के सीएमडी डा दीपक मधोक, सनबीम शिक्षण समूह वाराणसी की निर्देशिका डा भारती मधोक, डिप्टी डायरेक्टर शोभा सिंह, डायरेक्टर नवीन सिंह,आदि उपस्थित थे।