फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास करोड़ देशवासियों में आया परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने सोमवार को टैक्सी स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय पर भारत के मन की बात, मोदी के साथ अभियान की शुरूआत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और पारदर्शिता की वजह से देश की स्थिति बदली है। सरकार की योजनाओं से देश के 50 करोड़ देशवासियों के जीवन में परिवर्तन आया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों परिवारों को नि: शुल्क बिजली कनेक्शन दिया गया। साढ़े चार वर्ष में यहां के गरीबों को एक-एक शौचालय दिया गया। इसके साथ ही करोड़ों मां-बहनों को रसोई गैस का कनेक्शन निशुल्क दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जिले के सांसद और केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने साढ़े चार वर्ष पहले जो वादा किया था उसे पूरा कर दिखाया है। यूपीए के समय में भारत की अर्थव्यवस्था दसवें नंबर पर थी उसे छठवीं पायदान पर पहुंचा दिया। बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता अपने मन की बात सीधे इस लेटर बॉक्स में डालेगी जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा। काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि देश में पांच वर्ष पहले अराजकता तथा अव्यवस्था का माहौल था। प्रधानमंत्री ने आज पूरे भारत को एक करने का काम किया है। जिले में मनोज सिन्हा के नेतृत्व में विकास की अविरल गंगा बह रही है। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा, जितेंद्र नाथ पांडेय, लोकसभा संयोजक प्रभुनाथ चौहान, राजेश भारद्वाज, ओमप्रकाश राम, श्यामराज तिवारी, हरेंद्र यादव, सुमित तिवारी, रुद्रा पांडेय, अशोक पांडेय, रामजी गिरी, प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, सरोज मिश्रा, लालसा भारद्वाज, शीला सोनकर, रमाकांत उपाध्याय, रासबिहारी राय, कार्तिक गुप्ता, मनोज बिंद, दीपक सिंह, गोपाल राय, रासबिहारी राय, धीरज तिवारी, संतोष कुशवाहा, मेठ बिंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें