फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को गंभीर संदेश देते है बच्चें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्कालर्स एकेडमी मीरनपुर का वार्षिकोत्सव रविवार की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। इस मौके पर पुलवामा में शहीद जवानों के सम्मान में देशभक्ति गीत की प्रस्तुति देख दर्शक भावविभोर हो गए। शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम शिवशरण अप्पा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो भविष्य में बच्चों को आगे बढ़ने में सहायक होती है। विशिष्ट अतिथि बीएचयू के हेड आर्थोपेडिक डाक्टर एके राय ने कहा कि बच्चों के कार्यक्रम से भी लोगों को सीख लेनी चाहिए। यह अपने कोमल हृदय के माध्यम से समाज को गंभीर संदेश देते है। रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती बंदना तथा स्वागत गीत से शुरु हुआ। इसके बाद एकल तथा सामूहिक नृत्य, नाटक, देशभक्ति आदि की प्रस्तुति कर बच्चों ने खूब वाहवाही लूटी। इसी क्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक डा एके सिंह, सरिखन यादव एवं सिस्टर मेरी सलोनी को डाक्टर बीडी मिश्रा, निदेशक सौरभ सिंह एवं श्रमा श्रीवास्तव ने अंगवस्त्रम तथा उपहार देकर सम्मानित किया। शिखर सिंह ने आभार जताया। प्रिंसिपल बीएन तिवारी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि स्कूल में शिक्षा और अनुशासन से किसी भी प्रकार का समझौता नही किया जाता। विद्यालय के चेयरमैन सरोजेश कुमार सिंह ने धन्यवाद भाषण दिया। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें