गाजीपुर। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति की ओर से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विकास भवन में बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया। इसी क्रम में भगवान से प्रार्थना किया कि सरकार को बुद्धि दें कि वह कर्मचारियों की इस गंभीर समस्या को सुन कर पुरानी पेंशन नीति को बहाल कर सके।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम पीएम तथा सीएम की सद्बुद्धि के लिए आवश्यक था। इस मौके पर राधेश्याम सिंह यादव, रवीन्द्र यादव, हेमनाथ राय, रामाशीष यादव, अजय कुमार, जनार्दन यादव, दिनेश यादव, जयप्रकाश पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, चंद्रमोहन यादव, संतोष यादव, गोपाल खरवार, अभय नारायण मिश्रा, अरविंद उपाध्याय, सुरेन्द्र यादव, राकेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, मनोज कुमार राय, शिव श्याम उपाध्याय, राकेश राय, प्रमोद सिंह, सूर्य कुमार दूबे, संतोष तिवारी, अखिलेश कुमार मौर्या, प्रमोद पांडेय, अंबिका आदि उपस्थित रहे।